September 27, 2026

उत्तराखंड में भी परचम लहराएगी आप : दिनेश मोहनिया

चपावत। दिल्ली सरकार की तर्ज पर आम आदमी पार्टी अब उत्तराखंड में भी परचम लहराएगी। ये दावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने पत्रकार वार्ता में किया। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में विचार विमर्श किया। रविवार को हुई पत्रकार वार्ता में विधायक दिनेश मोहनिया ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा जनता को छलने का काम किया है। ऐसे में उत्तराखंड राय को बचाने के लिए आप पार्टी पूरी तरह चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में उन्होंने विचार विमर्श किया। वहां प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, कुमाऊं संभाग प्रभारी अमित जोशी, विसं अध्यक्ष संगीता शर्मा, नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम बहादुर, बसंत पुनेठा, दिनेश रावत, विशाल अग्रवाल, आनंद प्रकाश, वीरेंद्र शर्मा, किरण शर्मा, दिलीप देवल, विकास ठाकुर, शाहीन बी, अनुज ठाकुर, भुवन पांडेय, मो.वारिस, आदेश कुमार आदि मौजूद रहे।