Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

9 पेटी शराब के साथ एक गिरतार

ऋ षिकेश। कोतवाली पुलिस ने तस्करी कर ऋषिकेश में लायी जा रही 9 पेटी देसी शराब के साथ एक युवक को पकड़ा है। मामले में एक वाहन सीज कर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह तीर्थनगरी ऋषिकेश में अवैध रुप से शराब की खेप लाने की सूचना मिली। धरपकड़ के लिए पुलिस ने देहरादून रोड पर जंगलात बैरियर के पास दून की ओर से आ रहे वाहनों को चेक करना शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान एक वाहन को रुकवाने पर चालक सकपका गया। वाहन रोककर भागने का प्रयास किया। पहले से मुस्तैद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से 9 पेटी देसी शराब की बरामद हुई। उपनिरीक्षक उत्तम रमोला ने शराब के साथ हत्थे चढ़े युवक की पहचान सार्थक जायसवाल निवासी चंद्रेश्वरनगर, चंद्रभागा, ऋषिकेश के रूप में कराया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर वाहन को सीज किया गया है।

Advertisement