March 29, 2026

बागेश्वर पुलिस ने गाली गलौज करने पर किये 2 गिरफ्तार

बागेश्वर। गाली-गलौज और मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरतार कर लिया है। उन्हें कपकोट पुलिस ने बैड़ा-मझेड़ा तिराहे से पकड़ा। आरोपी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि बसकूना गांव के चंदन सिंह पुत्र भवान सिंह ने सोमवार को थाने में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने गांव के ही बलवंत सिंह पुत्र पूरन सिंह और गोविंद सिंह पुत्र पूरन सिंह पर गाली गलौज व मारपीट करने के बाद मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। उसने युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 323, 504, 506 और 356 में मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मंगलवार को मुखबिर ने उनके बैड़ा-मझेड़ा तिराहे पर होने की सूचना दी। इसके बाद टीम ने मौके पर दोनों को गिरतार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई लोकेश रावत, आरक्षी त्रिभुवन मर्तोलिया और मोहन गिरी शामिल थे।