Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

रवाईखाल इंटर कॉलेज में ई संवाद में बोले मुख्यमंत्री, स्वरोजगार को दे रहे 10 हजार मोटरसाइकिल व टैक्सियां

 

बागेश्वर ।  प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ र्इ-संवाद कार्यक्रम आयोजित करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को र्इ-संवाद के तहत संबोधित किया। जनपद बागेश्वर में इंटर कॉलेज रवार्इखाल में र्इ-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती बंसती देव, जिलाधिकारी रंजना राजगुरू एवं ब्लॉक प्रमुख सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों ने र्इ-संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के समग्र विकास के लिए गांवों का विकसित होना जरूरी है। ग्राम स्वराज को साकार करना होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सभी को मिलजुल कर काम करना है। चुनौतियों को अवसर में बदलना होगा। उन्होने कहा कि इस समय पूरा विश्व कोविड-19 के दौर से गुजर रहा है। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने एक योद्धा के तरह की भूमिका का निर्वहन किया है। कोरोना काल में जनप्रतिनिधियों की भूमिका और अधिक बढ़ गर्इ है। कोरोना से लड़ार्इ लम्बे समय तक चल सकती है, हमें सतर्कता एवं जागरूकता पर विशेष ध्यान देना होगा। भारत में यह संक्रमण को काफी नियंत्रित किया गया है। भारत में इस वायरस से मुत्यु दर बहुत कम है एवं रिकवरी रेट भी अच्छा है। इस दौरान उन्होने कहा कि इंटरनेट भारत नेट फेज -2 परियोजना में राज्य के 12 जनपदों (हरिद्वार जनपद में पूर्व में किया जा चुका है) के 65 ब्लॉक के अंतर्गत 5991 ग्राम पंचायतों में इंटरनेट पहुचाया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए लगभग 2 हजार करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गर्इ है। इससे प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में इंटरनेट पहुचने से विकास के एक नए युग आरंभ होगा व ग्रामीण अंचलों की अर्थ व्यवस्था को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए हमें स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा, इसके साथ ही मास्क का उपयोग एवं फिजिकल डिस्टेंस के पालन के लिए लोगों को जागरूक रखना होगा। सावधानी और सतर्कता ही इस बीमारी का सबसे अच्छा निदान है। कोरोना संक्रमण के दौरान विभिन्न राज्यों से उत्तराखण्ड के 03 लाख 28 हजार से अधिक लोग वापस अपने घरों में आये। इसके लिए अनेक राज्यों में ट्रेन एवं बसों की व्यवस्था की गर्इ एवं सबंधित राज्यों से भी सहयोग लिया गया। मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से आºवाहन किया कि यह समय डेंगू का भी है। इन तीन महीनों में डेंगू से बचाव के लिए भी विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। इसके लिए लोगों में जागरूकता होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गर्इ हैं। आज हमारे पास वेंटिलेटर, आर्इसीयू, बैड एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। प्रदेश में प्रतिदिन 02 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट हो रहे हैं, कुछ और ट्रू-नेट मशीन हमें मिलने वाली है, जिससे टेस्टिंग में और तेजी आयेगी। प्रदेश में कुल 22 हजार बैड की क्षमता के कोविड केयर सेंटर बनाये गये हैं, हल्द्वानी में 500 बैड की क्षमता को एक और कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से कार्य करने होंगे। अवसर को चुनौतियों में बदलना होगा। देश के समग्र विकास के लिए गांवों का विकसित होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत के लिए देशवासियों को 20 लाख करोड़ रूपये का पैकेज दिया है। हमें स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना होगा। देश में गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए नवम्बर माह तक लोगों को 05-05 किग्रा राशन नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है। भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। आज भारत पीपीर्इ किट, एन-95 मास्क की देश में पूर्ति के साथ ही, जरूरतमंद देशों को निर्यात भी कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के डिजिटल इंडिया के परिणामस्वरूप आज लोगों को बड़ी राहत मिली है। डिजिटल इंडिया के प्रत्यक्ष परिणाम आज सबके सामने हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गर्इ है। इस योजना के तहत 150 तरह के कार्य किये जा सकते हैं। जिन क्षेत्रों में लोग कार्य करना चाहते हैं, लगभग सभी प्रकार के कार्य इस योजना के अन्तर्गत आच्छादित है। प्रदेश में सीमान्त एवं लघु कृषकों के लिए 03 लाख तक का ऋण ब्याज मुक्त दिया जा रहा है। लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए 10 हजार मोटर साइकिल एवं टैक्सी देने की योजना शुरू की गर्इ है, जिसमें पहले दो साल का ब्याज राज्य सरकार वहन करेगी। लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि उनके साथ कुछ और लोग भी रोजगार कर सकें। राज्य में सरकारी सेवा में विभन्नि पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, हिमालयन ग्रीन कन्सेप्ट पर फोकस कर रही है, इसका उद्देश्य हिमालयन उत्पादों को बढ़ावा देना है। हिमालयन उत्पादों की राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर डिमांड बहुत अधिक है एवं इन उत्पादों की अच्छी कीमत भी मिलती है। इसका लाभ सीधे किसानों को मिलेगा।
र्इ संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कहा कि कोरोना काल में सभी जप्रतिनिधियों द्वारा बेहतर ढंग से कार्य करते हुए अपना पूर्ण सहयोग दिया हैं तथा जनपद में बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों का बेहतर ढंग से कार्य करते हुए उनका ख्याल रखा गया हैं तथा उन्हें जो जिम्मेदारी एवं दायित्व दियें गयें हैं उनका उन्होंने बडी कुशलता के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन किया है तथा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उन्होने कहा कि कोरोना की जंग अभी समाप्त नहीं हुर्इ हैं हमें आगे भी बडी सजगता एवं सावधानी से कार्य करना है इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में आमजनमानस को जागरूक करते हुए कोरोना संक्रमण के बचाव एवं नियंत्रण के लिए जो भी उपाय किये जा रहे हैं जिसमें सोशल डिस्टेसिंग, मॉस्क का उपयोग करने तथा सेनेटार्इजेशन करने आदि महत्वपूर्ण बातों को विशेष ध्यान रखते हुए इन नियमों का सभी को अनिवार्य रूप से पालन करना है तभी हम कोरोना संक्रमण को खत्म करने की सफल हो पायेगें। उन्होने जनप्रतिनिधियों से यह भी कहा कि भारत गांव में बसता हैं जिसको विकसित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती हैं इसके लिए उन्होने सभी जनप्रतिनिधियो से अपेक्षा की हैं कि सरकार द्वारा जो भी महत्वाकांशी योजनाये संचालित हो रही हैं जिसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मछली पालन तथा पशुपालन, मुर्गी फॉर्म, बागवानी आदि महत्वपूर्ण योजनओं के लिए लोगो को जागरूक करते हुए उन्हें इस योजनओं से जोडने हेतु प्रेरित करें, ताकि हम एक उन्नतिशील एवं प्रगतिशील गांव विकसित कर सकें।
इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि वर्तमान कोरोना महामारी में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे है, इसी सहयोग को निरन्तर बनायें रखते हुए अपने दायित्वो का निवर्हन करें तथा राज्य सरकार द्वारा जो भी योजनायें संचालित हो रही हैं उन योजनाओ का लाभ गरीब व्यक्ति को मिलें इसके लिए सभी को बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद तिवारी, प्रधानाचार्य भुबन चन्द्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमा रावत, धनश्याम तिवारी, ग्राम प्रधान विमला देवी, गंगा, मनीशा आर्या, शीला चन्याल, मोहन सिंह नगरकोटी, शेखरानंद गुरूरानी, मोहन परिहार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Advertisement