Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

बागेश्वर में मार्च से नहीं मिला निजी स्कूलों के शिक्षकों को वेतन

 

बागेश्वर। निजी स्कूलों के शिक्षकों को मार्च से लेकर अब तक का वेतन नहीं मिला है। जिस कारण उन्हें आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। अपनी समस्याओं को लेकर शिक्षक एडीएम से मिले। जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। निजी विद्यालय संघ ब्लॉक इकाई के जिलाध्यक्ष संजय जोशी के नेतृत्व में शिक्षक सोमवार को एडीएम राहुल गोयल से मिले। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। शिक्षकों का कहना है कि कोराना के चलते उन्हें मार्च से अब तक का वेतन नहीं मिला है, जबकि उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा जारी रखी। इसके बाद भी उनकी नहीं सुनी जा रही है। वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने बताया कि अधिकांश अभिभावकों ने शिक्षण शुल्क भी विद्यालयों में जमा करा दिया है। सरकार ने भी आटीई के तहत पढऩे वाले बचों का शुल्क भी दे दिया है। इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधन करने की मांग की है। मांग करने वालों में गिरीश कुमार, हेम चंद्र पांडे, सुरेश कुमार, इंद्रा भाकुनी, किरन जोशी, सुमन कनवाल, रुचि पांडे, पूजा भट्ट, रजनी टटा, कविता उपाध्याय आदि शामिल रहे।

Advertisement