Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

पशुधन सहायक नियुक्त करने की मांग हुई तेज

 

बागेश्वर। राजकीय पशुसेवा केंद्रों में पशुधन सहायक की नियुक्ति की मांग तेज हो गई है। डिप्लोमा पशुचिकित्सा सेवा संघ के सदस्यों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने पशुधन सहायक नहीं होने से पशुधन प्रसार अधिकारियों को हो रही परेशानी के बारे में बताया। जल्द सभी केंद्रों में पशुधन सहायक नियुक्त करने की मांग की। मुयमंत्री को भेजे ज्ञापन में संघ के सदस्यों ने बताया कि पशुसेवा केंद्रों में आज भी सालों पुरानी व्यवस्था चली आ रही है। इन केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। इनकी पूरी जिमेदारी एकल व्यक्ति पशुधन प्रसार अधिकारी के जिमे है। सहायक नहीं होने के कारण उन्हें ही केंद्र का ताला खोलने, सफाई करने, पशुओं का गोबर उठाने का काम भी करना पड़ता है। जिसके बाद वह बीमार पशुओं का उपचार, बधियाकरण, माइनर सर्जरी, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, कुक्कुट वितरण, चारा बीज वितरण सहित पशुगोष्ठी में भागीदारी, त्रिमासिक बैठक में भाग लेना, प्रगति रिपोर्ट तैयार करना सहित रोजाना 20 से 26 अभिलेखों में इन्हें अंकित करना और कोषागार में धन जमा कराना आदि कार्य करता है। इन कार्यों के चलते उन्हें पशुसेवा केंद्र बंद भी करना पड़ता है। जिस कारण उनकी कई बार लोग उचाधिकारियों से शिकायत कर देते हैं। अधिकारी उन पर कार्रवाई भी कर देते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पशुसेवा केंद्र एक ही व्यक्ति के भरोसे होगा, इस तरह की समस्याएं बनी रहेंगी। उन्होंने अधिकारियों पर हो रहे इस अन्याय को रोकने और जनता के हितों को देखते हुए पशुसेवा केंद्रों पर जल्द ही पशुधन सहायकों की नियुक्ति करने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष अनवर अहमद और सचिव विनोद सिंह दोसाद मौजूद रहे।

Advertisement