September 26, 2026

अल्मोड़ा में विवि खोलने पर भड़के युवा

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की अनदेखी कर अल्मोड़ा में विश्वविद्यालय खोलने पर युवाओं ने विरोध जताया है। युवाओं ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया । छात्र ऋषभ कल्पासी ने कहा कि पिथौरागढ़ में पहले से ही विश्वविद्यालय की मांग को लेकर युवा आंदोलित रहे हैं। सरकार ने पिथौरागढ़ की जगह अल्मोड़ा में विवि खोलकर सीमांत की अनदेखी की है। युवाओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध किया जाएगा।

You may have missed