March 22, 2026

हरेला लोकपर्व पर डीएम रंजना राजगुरु ने की खुशहाली की कामना

 

बागेश्वर । उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने समस्त जनपदवासियों को शुभकामनायें एवं बधार्इ दी। जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों एवं राज्य की खुशहाली के लिए कहा कि यह पर्व आपके जीवन में खुशहाली तथा इस धरा में हरियाली लेकर आये ऐसी मंगल कामना भगवान बाबा बागनाथ से की है। उन्होंने कहा कि हरेला कुमाऊॅ का अत्यन्त प्राचीन एवं प्रसिद्ध त्यौहार है यह त्यौहार सावन मास के प्रथम दिन मनाया जाता है। लोक जीवन में इस पर्व की विशेष महत्ता है। इस पर्व पर वृक्षारोपाण का भी विशेष महत्व होता है इसलिए उन्होंने जनपद के समस्त सम्मानित जनता से अपील की है कि हमें प्रकृति एवं पर्यावरण को बचाये रखने के लिए सभी को वृक्षारोपण करना आवश्यक है, तथा हरेला पर्व के पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि हम एक पौधा अवश्य लगायें।