लमगड़ा पुलिस ने 165600 रुपये की अग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा । श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लॉकडाउन के दौरान शराब की तस्करी करने वालों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए लगातार कड़ी कार्यवाही के फलस्वरूप मादक पदार्थों के तस्कर अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आ रहे है। इसी क्रम में दिनाक- 18.07.2020 को *लमगड़ा पुलिस को एक लाख पैसठ हजार छः सौ रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।* *थानाध्यक्ष श्री सुनिल सिंह बिष्ट ने बताया* कि सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी उ0नि0 गौरव जोशी, कानि0 शादाब खान, का0 विनोद डसीला, का0 मनोज कोहली द्वारा जैंती से आगे पंचर की दुकान के पास *पिकप संख्या- यूके 04 सीबी 5624* को रोके जाने पर वाहन में *नवीन चन्द्र छिमवाल* पुत्र गोपाल दत्त छिमवाल निवासी वार्ड नं0 6 कालाढूंगी जिला नैनीताल के कब्जे से 20 पेटी 8 पीएम मार्का व्हिस्की, 05 पेटी मैक्ड्वाल व्हिस्की *कुल-25 पेटी अंग्रेजी शराब (एक लाख पैंसठ हजार छः सौ रूपये )* के साथ गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में मु0अ0सं-20/2020 धारा-60/72 आबकारी अधिनियम, 51 बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।
