March 24, 2026

कांडा पुलिस ने 53 पव्वे देशी शराब के साथ किया एक गिरफ्तार

 

बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री व नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत दिनांकः 17-07-2020 को *थानाध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह थाना काण्डा के निर्देशन में* पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान काण्डा स्टेशन रोड जैठाई बैण्ड के समीप संदिग्ध व्यक्ति *अभय शाह पुत्र श्री विरेन्द्र लाल शाह निवासी- काण्डा पड़ाव, थाना- काण्डा, बागेश्वर* से पूछताछ/चैक किये जाने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से अवैध 53 पव्वे देशी मसालेदार शराब बरामद की गयी। मौके से अभियुक्त अभय शाह को गिरफ्तार कर थाना हाजा में मु0अ0सं0- 28/20, धारा- 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।