March 24, 2026

डीएम ने वीसी में बताया सीएम को, बैजनाथ महिला डॉक्टर के सम्पर्क में आये सभी की रिपोर्ट नेगेटिव, जाने जिले का कोरोना अपडेट

 

 

बागेश्वर ।  प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व संबंधित अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण कोविंड-19 के रोकथाम एवं बेहतर उपचार हेतु जनपदों में की गयी व्यवस्थाओं आदि के संबंध में समीक्षा की।

वीसी के दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि सभी जिलािधारियों एवं उनकी टीम ने अपने-अपने जनदों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ट्रेसिंग एवं सर्विलांस का बेहतर ढंग से कार्य किया गया हैं। उन्होंने कहा कि जिस सावधानी एवं सजकता से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी अधिकारियों ने अपने दायित्वों का निवर्हन किया हैं, आगे भी इसी तहर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दियें कि बकरीद एवं सोमवती अमावस्या का त्यौहार निकट है तथा कर्इ क्षेत्रों में स्थानीय मेले एवं त्यौहार आयोजित किये जा रहे है इस त्यौहारों के अवसर पर अत्यधिक भीड़ न हो इसके लिए उन्होंने सभी धर्मगुरूओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए इस संबंध में उचित निर्णय लेते हुए आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाय ताकि संक्रमण किसी भी तरह से आम जनमानस में न फैल सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में पौने आठ हजार ग्राम सभायें है तथा ग्राम पंचायतों का डाटा एवं आने वाले व्यक्तियों का डाटा तैयार हो ताकि जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय तथा ट्रेकिंग रूटों पर सार्इनबोर्ड लगायें जाय तथा ट्रेकिंग रूटों पर जाने वाले व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के कैश बढ़ रहे है जो एक चिन्ता का विषय है जिसके रोकथाम के लिए 04 जनपदों में शनिवार एवं रविवार को लॉकडाउन किया गया है जिससे की इस संक्रमण को फैलने में रोका जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने जनपदों की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखते हुए सर्तकता बरतनी बहुत जरूरी है। तथा आने वाले व्यक्तियों का पूरा डाटा अनिवार्य रूप से तैयार किया जाय इसमें किसी प्रकार की कोर्इ लापवाही न बरती जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दियें कि सभी अधिकारी अपने-अपने जनपदों में सेनेटार्इजेशन का कार्य नियमित रूप से करें तथा आम जन मानस में संक्रमण न फैले इसके लिए सोशल डिस्टेसिंग का कडार्इ से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कोरोना वायरस के बचाव के दृष्टिगत जनपदों द्वारा कियें जा रहें कार्यो एवं उनकी तैयारियों पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए सभी जिलाधिकारियों को बधार्इ एवं शुभकामनाएं दी।

वीसी मे मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सभी जिलाधिकारियो द्वारा कडी मेहनत से कार्य किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि फ्रंट लार्इन में कार्य कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सजकता एवं सर्तकता से कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार रखते हुए उनके प्रति पूर्ण सहानिभूति रखें तथा उनको पूर्ण सहयोग उपलब्ध करायी जाय ताकि राज्य की छवि अच्छी बनी रहे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जारी गार्इडलार्इन के अनुसार कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के कैश बढ़ रहे है जो एक चिन्ता का विषय है इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपनी जनपदों में एक्टिव सर्विलॉस को और अधिक बढाने के निर्देश दियें तथा ज्यादा से ज्यादा सैंपल लेने के निर्देश दियें तथा हार्इ रिस्क वाले मामलों में बडी सावधानी से कार्य करते हुए सभी के सैंपल अनिवार्य रूप से लियें जाय तथा उनके संपर्क में आयें व्यक्तियों के भी सैंपल लेने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि सर्तकता एवं सावधानी से ही हम कोरोना वायरस संक्रमण को समाज मे फैलने से रोक सकते हैं।

वीसी में जनपद बागेश्वर की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने मा0 मुख्यमंत्री का अवगत कराया कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 पॉजिटिव मामले आयें हैं जिसमें 92 व्यक्तियों का स्वास्थ ठीक होने पर कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज कियें गये है तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हुर्इ है। वर्तमान समय मे कोविंड चिकित्सालय में 02 एक्टिव केस है, जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होने अवगत कराया कि जनपद से अब तक 2592 सैंपल जांच के लिए भेजे गयें हैं, जिसमें से 2426 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है तथा 15 सैंपल रिजेक्ट हुए है एवं 56 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होने यह भी अवगत कराया कि 165 लोगों के ट्रूनेट तथा 278 लोगों को एंटीबाडी सैंपल लिए गये है जो सभी सैंपल निगेटिव आये है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बैजनाथ चिकित्सालय में महिला डॉक्टर पॉजिटिव पायी गयी है जो उपचार हेतु काशीपुर गयी थी उनके द्वारा चिकित्सालय में 38 मरीजों को देखा गया, उनके द्वारा देखे गये मरीजों के सभी के सैंपल लिए गये है तथा सभी के सैंपल निगेटिव आये है तथा उनके संपर्क में आये 13 लोग जिनमें डॉक्टर एवं स्टाफ शामिल है, सभी के सैंपल लिए गये जो निगेटिव आये है। उन्होने यह भी अवगत कराया कि जनपद में अब तक 39505 लोग जनपद में आ चुकें है, जिसमें से बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों की संख्या 23266 है तथा राज्य के विभिन्न जनपदों से आने वाले प्रवासियों की संख्या 16239 है जिसमें से 36652 व्यक्तियों द्वारा 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूर्ण ली गयी हैं, ंशेष 2853 लोग अलग-अलग क्वारंटीन सेंटरों में हैं। उन्होने अगवत कराया कि नियमों का पालन वालों के विरूद्ध अब तक 5828 लोगों के विरूद्ध कार्रवार्इ की गयी है, जिसमें 399 का सोशल डिस्टेसिंग, 4152 का मॉस्क न पहनने, 38 व्यक्तियों का क्वारंटीन नियमों का पालन न करने तथा 1239 लोगो के विरूद्ध नियमों का पालन ने करने पर आवश्यक कार्रवार्इ की गयी है।

वीसी में पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल, मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वी0के0सैक्सेना, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ0 ललित सिंह टोलिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद रहें।