March 23, 2026

बागेश्वर पुलिस ने किया 11 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार

 

बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री व नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत आज दिनांकः 19-07-2020 को *श्री डी0आर0 वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में* पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की रोकथाम व शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान नई बस्ती क्षेत्र में एक महिला *कमला देवी पत्नी श्री कैलाश सिंह भोटिया निवासी- नई बस्ती, बागेश्वर उम्र- 32 वर्ष* को अवैध कच्ची शराब बनाने पर शराब बनाने के उपकरणों व 06 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस पर उक्त महिला के विरुद्ध कोतवाली में मु0अ0सं0- 128/20, धारा- 60(2) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान द्वितीय पुलिस टीम द्वारा नई बस्ती क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति *धीरज भोटिया पुत्र श्री हरि राम निवासी- नई बस्ती, बागेश्वर उम्र- 22 वर्ष* से पूछताछ/चैक किये जाने पर उक्त के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली में उक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0- 127/20 धारा- 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त दोनों अभियुक्त/अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।