Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

बागेश्वर में भुवन ऐठानी बने ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष

बागेश्वर। बड़ेत के ग्राम प्रधान भुवन सिंह ऐठानी को प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया है। गरुड़ और कपकोट ब्लॉक के प्रधानों ने सर्वसमति से यह निर्णय लिया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। इसके लिए 19 अगस्त का दिन नियत किया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती और समस्याओं के निदान के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। गरुड़ ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष प्रकाश कोहली की अध्यक्षता में दोनों ब्लॉकों के प्रधानों की बैठक हुई। इसमें प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई। सभी लोगों ने एक मत से ऐठानी के नाम को आगे रखा। हिमांशी खाती ने इसका प्रस्ताव रखा और कोहली ने अनुमोदन किया। इसके बाद प्रकाश कोहली को संघ का संरक्षक चुना गया। इसके लिए नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने प्रस्ताव रखा और दीपक कुमार आर्या ने अनुमोदन किया। जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए तीनों ब्लॉकों के अध्यक्षों को एक महीने का समय दिया गया। इस दौरान उन्हें अपने सक्रिय प्रधानों की सूची जिलाध्यक्ष तक पहुंचानी होगी। इसके आधार पर कार्यकारिणी का गठन होगा। बैठक में ग्राम प्रधान गणेश मर्तोलिया, शशि साही, अशोक वर्द्धन, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।

Advertisement