Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

काली चतुर्दशी को शिव मंदिर में लगा भक्तों का तांता

 

बागेश्वर, गरुड़ । आज श्रावण मास की काली चतुर्दशी को द्योनाई क्षेत्र के प्राचीनतम रिठाड़ स्तिथ शिव मंदिर में शिव भक्तों का शिवालय में रुद्राभिषेक व दर्शन करने को सुबह से ही ताता लगभग दिनभर लगा रहा।
इस ऐतिहासिक शिव मंदिर में आज तड़के से ही शिव भक्त शिवार्चन व जल चढ़ाने के लिए सपरिवार अपने 2 कुलगुरू के साथ आने शुरू हुए।
यहाँ आपको बताते चले कि इस मंदिर में रिठाड़ भतड़िया सेलखोला टुनिया सरोली सहित दूर 2 के भक्तजन दर्शनार्थ आते हैं और अपने कुल पुरोहितों से सपरिवार शांति व मंगल पाठ करते हैं।
कोरोना के इस महामारी के दौर में भी आज क्षेत्र के लोगो ने इसकी कोई परवाह न करते हुए बड़ी संख्या में शिरकत की।
यहाँ उपस्थित सभी दर्शनार्थियों को रिठाड़ के नवयुवकों द्वारा चाय पानी व मीठे शर्बत की शानदार व्यवस्था की गई। और रात्रि में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
सभी भक्तजनों को मंदिर पुजारी किशन गिरी व लछ गिरी द्वारा शुभ आशीर्वाद दिया गया।
मुख्य पुरोहितों में दीप चन्द्र कांडपाल सहित अनेक शामिल रहे।
उपस्थित भक्त समुदाय में गोपाल सिंह जीना देवेंद्र सिंह राणा बलवंत सिंह प्रताप सिंह केदार सिंह उमेद सिंह बलवंत सिंह भूपाल सिंह  समेत सैकडो शिवजन हाजिर रहे।

Advertisement