Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

बागेश्वर में डीएम ने 10 बालिकाओं को किया पुरूस्कृत

 

बागेश्वर ।  कड़ी मेहनत, परिश्रम एवं चुनौतियों से ही जीवन में कामयाबी एवं सफलता प्राप्त की जा सकती है, यह बात जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास द्वारा विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम बेटी बचाओं-बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत महाविद्यालय में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कहा कि जनपद में बालिकायें कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से कर्इ क्षेत्रों में कामयाबी हांसिल कर रहे है जो जनपद के लिए हर्ष एवं गौरव की बात है उन्होंने महाविद्यालयों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बधार्इ एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि जिस परिश्रम एवं लगन से यह मुकाम हासिल किया है, तथा जीवन में जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे इसी परिश्रम एवं कड़ी मेहनत से हासिल करते हुए अपने माता पिता एवं जनपद का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि जनपद में बालिकायें द्वारा उत्कृष्ठ कार्य किया जा रहा है जिसमें उनके माता पिता द्वारा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देते हुए उनका पूरा सहयोग कर रहे है, ऐसे माता-पिता से प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर देते हुए उनके द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसमें उनका पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन करें, तभी हम बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम को सफल करने में कामयाब हो पायेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है फिर भी समाज में कर्इ बुरार्इयॉ भी अभी है जिसको दूर करना बहुत जरूरी है इसके लिए महिलाओं को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग द्वारा कर्इ महत्वकांक्षी योजनायें संचालित हो रही है जिसके लिए उन्होंने उन योजनाओं का लाभ भी प्राप्त करने को कहा। उन्होंने इस बात पर भी हर्ष जताया कि जनपद बागेश्वर के लिंगानुपात में बेटी बचाओं-बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के परिणाम स्वरूप जिसमें काफी सुधार हुआ है तथा वर्तमान में जनपद का लिंगानुपात 956 पहुॅच चुका है जो निरंतर बढ़ रहा है, जो जनपद अन्तर्गत उक्त योजना की धरातलीय सफलता को प्रकट करता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत महाविद्यालय में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त करने वाली 10 छात्राओं को ढार्इ-ढार्इ हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया, जिसमें श्वेता नगरकोटी, बबीता पंत, दिव्या धपोल, कोमल वर्मा, वन्दना रा0 महाविद्यालय काण्डा तथा शिप्रा राजपूत, कंचना, भावना, रीतु विष्ट, अंकिता पंत रा0 महाविद्यालय गरूड़ शामिल है।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेन्द्र बिष्ट ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम की तहत जिन माता-पिताओं की 02 ही बेटियॉ है तथा उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ऐसे 250 अभिभावकों को तथा जिन अभिभावकों की स्थिति ठीक नहीं है जिन्होंने अपने बेटियों को बेहतर शिक्षा देने में उनका पूरा सहायोग किया है ऐसे 15 अभिभावकों को सम्मानित किया जाना है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, उप जिलाधिकारी राकेश चन्द्र तिवारी, सी0ओ0 संगीता, प्राचार्या महाविद्यालय बागेश्वर डॉ0 अंजू अग्रवाल, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमोद तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र सक्लानी, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह, सी0डी0पी0ओ0 निर्मल सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं छात्रायें उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता दीप जोशी द्वारा किया गया।

Advertisement