April 1, 2026

बैजनाथ पुलिस ने गरुड़ के कनस्यारी में 3 नाली भाँग की फसल की नष्ट

बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशे के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा ग्राम दुकुरा कनस्यारी में लगभग 3 नाली भांग की खेती को पूर्ण रूप से नष्ट किया गया।
पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

उधर थाना झिरोली के पालड़ी ग्राम में भी 7 नाली भूमि में भाँग की खेती नष्ट की गई। व ग्रामीणों को इस बाबत सख्त चेतावनी भी दी गई।
साथ ही स्थानीय लोगों को दिनांकः 01-07-2024 से सम्पूर्ण भारत में लागू हुए व भारत सरकार द्वारा अधिनियमित नये आपराधिक कानूनों यथा- भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 की विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक करते हुए, वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम/ऑनलाइन धोखाधड़ी /ठगी होने पर शीघ्र ही साइबर हैल्पलाइन नंबर- 1930, डायल 112, पर शिकायत दर्ज कराने के सम्बन्ध में जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।