Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

‘ऑपरेशन प्रहार’ का प्रहार: बागेश्वर में नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन, 51 वाहनों के चालान, 15 पर पुलिस एक्ट की कार्रवाई

बागेश्वर। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर शांति कायम रखने के उद्देश्य से बागेश्वर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

14 जुलाई 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 51 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इनमें एक वाहन सीज किया गया, जबकि पांच वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, उत्पात और शांति व्यवस्था भंग करने वाले 15 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन प्रहार आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बागेश्वर पुलिस की अपील

  • सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सौहार्द बनाए रखें।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं और किसी भी प्रकार के हुड़दंग से दूर रहें।
  • कहीं भी कानून व्यवस्था भंग होती दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

बागेश्वर पुलिस का संदेश साफ है— कानून का पालन करें, सुरक्षित रहें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Advertisement