March 24, 2026

गरुड़ में स्कुटी एक्सीडेंट में युवक की मौत

बागेश्वर गरुड़।  तहसीलदार गरुड़ द्वारा अवगत कराया गया है कि मनीष सिंह पुत्र कैलाश सिंह ग्राम मगलता पो0 कंधार गरुड़ का थाना डंगोली के निकट करीब 4बजे एक्सीडेंट हो गया है। जिन्हें सामुदायिक स्था.केंद्र बैजनाथ लाया गया। जंहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्था.केंद्र बैजनाथ में पंचनामे की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बागेश्वर ले जा रहे है।