Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बागेश्वर के मृतक शिक्षक के परिजनों को मिले कोविड-19 के तहत मुआवजा

 

बागेश्वर। राप्रावि जुनायल में तैनात शिक्षक की हृदय गति से हुई मौत के मामले में प्रावि शिक्षक संघ के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मृतक शिक्षक के परिजनों को कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार मुआवजा देने की मांग की है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल से मिले। उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि कोविड-19 के संक्रमण रोकथाम के लिए ग्राम समितियों के गठन के बाद शिक्षकों की ड्यूटी क्वारंटाइन सेंटरों में लगाई गई। इसी के तहत राप्रावि जुनायल के शिक्षक रमेश जोशी की भी ड्यूटी लगी थी। दस जुलाई दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। अब उनके परिवार के सामने घर चलाने का संकट गहरा गया है। उन्होंने मृतक के परिवार को कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार मुआवजा राशि देने की मांग की है। मांग करने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र परिहार आदि शामिल थे।

You may have missed

Advertisement