आज उत्तराखंड में कोरोना के 272 नए मामले आए सामने
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना के 272 नए मामले सामने आए है, जिनमें सबसे अधिक 90 मामले ऊधमसिंह नगर से हैं। इसके अलावा 77 नैनीताल, 31 अल्मोड़ा, 29 हरिद्वार, 30 देहरादून, 11 चंपावत, दो पिथौरागढ़, एक-एक मामले रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी से सामने आए हैं।
एस में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एस) ऋषिकेश में भर्ती दो कोरोना संक्रमित मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई। एस ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि रामनगर नैनीताल निवासी 45 वर्षीय इस मरीज को 16 जुलाई को एस में भर्ती कराया गया था। यह मरीज मधुमेह और हाइपरटेंशन की समस्या से ग्रसित था। उसकी हालत काफी गंभीर थी और शुक्रवार को मरीज की मौत हो गई। वहीं, दूसरे मामले में मुजफरनगर घेरकला निवासी एक 47 वर्षीय कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की मौत हुई है। मरीज को 23 जुलाई को मरीज को लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रसित होने पर भर्ती कराया गया था।
रुद्रप्रयाग में एक व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित
रुद्रप्रयाग जनपद में शुक्रवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। अब तक जनपद में कुल 68 मामले सामने आ चुके हैं। 42 वर्षीय युवक जखोली ब्लॉक का रहने वाला है। युवक 14 जुलाई को जनपद में हरिद्वार से आया था और होम क्वारंटाइन में था। युवक का 21 जुलाई को सैंपल लिया गया और 23 को रात्रि में उसकी कोरोना रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है। आज युवक को कोटेश्वर अस्पताल में लाया गया।
