March 20, 2026

जैव विविधता संरक्षण विषय पर 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

कोटद्वार। पीजी कॉलेज की ओर से सतत विकास के लिए पर्यावरण शिक्षा के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण विषय पर आगामी 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने बताया कि वेबिनार में प्रदेश के उच शिक्षा मंत्री डा़ धन सिंह रावत सहित देश-विदेश के कई प्रयात वक्ता जैव विविधता और पर्यावरण संबंधी समस्याओं के वैश्विक समाधान पर चर्चा करेंगे। वेबिनार कि संयोजक डा़ स्मिता बडोला ने बताया वेबिनार के समापन और फीडबैक फॉर्म जमा करने के बाद सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। वेबिनार की आयोजन सचिव डा़ स्वाति नेगी ने बताया कि सभी प्रतिभागियों से शोध पत्र आमंत्रित किए गए है, जिनका प्रकाशन वेबिनार की सफलता के बाद आईएसबीएन नंबर वाली किताब में किया जाएगा। वहीं महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डा़ तनु मित्तल ने बताया कि वेबिनार का लिंक रजिस्ट्रेशन के बाद वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।