January 31, 2026

बागेश्वर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष बने कृष्णा पांडे

बागेश्वर । जनपद में आज प्रधान संगठन का एक माह के अंदर दूसरा चुनाव सम्पन्न हुआ।
ज्ञात रहे कि कुछ समय पूर्व ही जिले में जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ था जिसमे भुवन ऐठानी को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया था।
इस चुनाव से कुछ प्रधान सन्तुष्ट नजर नही आ रहे थे।बहुत से प्रधानों का कहना था कि हमे उक्त चुनाव की जानकारी ही नही दी गई थी।जिससे वे चुनाव प्रकिर्या में शिरकत करने से वंचित हो गए थे । ऐसी की परिणीति थी कि आज बागेश्वर के विकास खण्ड सभागार में करीब सम्पूर्ण जिले से आये 100 ग्राम प्रधानों ने दुबारा चुनाव करवाकर ग्राम सभा द्योनाई के तेजतर्रार व युवा ग्राम प्रधान कृष्णा पांडे को चुनाव में विजय दिलाकर उन्हें अपना जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया।
सभागार में निर्विरोध जिलाध्यक्ष के चुनाव में आपसी सहमति न बन पाने पर मतदान की प्रक्रीया करनी पड़ी जसमे श्री पांडे बहूमत से विजयी हुए।

संगठन ने आज यह भी तय किया कि पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन ऐठानी को प्रदेश कार्यकारिणी के लिए मनोनीत किया गया हैं।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद कृष्णा पांडे ने फोन पर बताया कि वे आज रात गैरसेंण को जा रहे है।जहाँ वे कल को सम्पन होने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भागीदारी करेंगे।
उन्होंने कहा कि वे बागेश्वर के सभी ग्राम प्रधानों की तकनीकी ट्रेनिंग की ओर विशेष ध्यान देंगे। व प्रदेश में चल रही सभी विकास योजनाओं से हर वक्त संगठन को अवगत कराते रहेंगे।

कोट्टुलरी के ग्राम प्रधान राजेन्द्र किरमोलिया ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि अब जिले में विकास को तेज गति मिल सकेगी।