Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

गरुड़ के खोलिया विवेकानंद के दो छात्रों ने मेरिट में पाया स्थान

 

बागेश्वर , गरुड़।  खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ के छात्रा-छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि  बताया कि हाईस्कूल के छात्र संजय जोशी ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट सूची में आठवां व दीप चंद्र नौटियाल ने 93.3 प्रतिशत अंकों के साथ पच्चीस वां स्थान प्राप्त किया। छात्रों की सफलता पर विद्यालय में खुशी जाहिर करते हुए आचार्यों ने मेधावी छात्रों को मिष्ठान वितरित किया।प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी, उप प्रधानाचार्य चंद्रशेखर बड़सीला, उमेश जोशी, दीप तिवारी, गणेश प्रसाद, सुरेश जोशी, जगदीश जोशी, जगमोहन, महेंद्र नेगी, धन सिंह गढ़िया, जगदीश जोशी  भावना रावत, सुनीता भट्ट, अरविंद नेगी, देवेश तिवारी आदि ने सभी सफलतम छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement