Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

बागेश्वर में नवनियुक्त जिलाधिकारी विनीत कुमार ने किया कार्यभार ग्रहण

 

बागेश्वर । नवनियुक्त जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जनपद बागेश्वर में 17वें जिलाधिकारी के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया इसके उपरांत नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कोषागार में जाकर डबल लॉक को देखा और कार्यभार ग्रहण किया। नवनियुक्त जिलाधिकारी विनीत कुमार 2013 बैच के आर्इ.ए.एस. अधिकारी है तथा इससे पूर्व विनीत कुमार जनपद नैनीताल के रानीखेत एवं देहरादून में उपजिलाधिकारी एवं उत्तरकाशी एवं नैनीताल में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात रहे है।
नव नियुक्त जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा जनपद में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण एवं रोक-थाम के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जायेगा तथा जनपद में बेहतर शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकताओं में होगी। उन्होंने कहा कि जनपद बागेश्वर पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है तथा पर्यटन के क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयारी की जायेगा। इसी के साथ ही कोविड-19 के कारण जो प्रवासी जनपद में आये है उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तथा पहाड़ों से अब पलायन न हो इसके लिए कारगर ढंग से कार्ययोजना तैयार की जायेगी तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं से उन्हें लाभान्वित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। तथा आम जनता की जो भी समस्या है उनका प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुॅचाने का प्रयास किया जायेगा। इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा बाबा बागनाथ के दर्शन कर बाबा बागनाथ का आर्शिवाद लिया।
कार्यभार ग्रहण के समय मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0 पंत, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, काण्डा योगेन्द्र सिंह, कपकोट प्रमोद कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चन्द्र उप्रेती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश राम आर्या, श्री देवड़ी सहित कलेक्ट्रेट, कोषागार कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement