Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

सर्पदंश से 5 वर्षीय बची की मौत , तीन माह में मर चुुके 6

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक के दूरस्थ गांव नौणा में सांप के डसने से एक मासूम की मौत हो गई। परिजन मासूम को लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीते तीन माह में यह क्षेत्र में छठा मामला है। इससे पहले पांच लोगों को सांप डस चुका है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जहरीले सांप को पकडऩे की मांग की है। जानकारी के अनुसार नौणा गांव के हेम चंद्र की बेटी प्रियंका (5) रविवार तड़के घर पर सो रही थी। इस दौरान जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसके बगल में मिला। किसी तरह उन्होंने बची को वहां से हटाया। इसके बाद सांप घर से बाहर निकल गया। लगातार बची के रोने पर परिजन उसे सीएचसी खैरना ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीद देख हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन हायर सेंटर ले जाते समय बची ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। स्थानीय लोगों ने पीडि़त परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
सांप के काटने से तीन माह में चार की मौतगरमपानी। क्षेत्र में सांप के काटने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। बीते तीन माह में पांच लोगों को सांप डस चुका है। इसमें चार की मौत हो चुकी है। बेतालघाट के क्वारंटाइन सेंटर में एक किशोरी की सांप के डसने से मौत हो गई थी। गरमपानी के छियोड़ी में 26 वर्षीय युवक की सांप के डसने मौत हो गई। वहीं याड़ी में ननिहाल आए 9 वर्षीय बचे की सांप के डसने से मौत हो गई। इसी बीच खैरना के नावली में भी एक 19 वर्षीय युवती को सांप ने काट दिया था। जिसको त्वरित उपचार मिलने पर उसकी जान बच सकी

Advertisement