April 18, 2026

आपसी तालमेल से बनाये दीपावली को रौशन: पुलिस

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) आज प्रभारी निरीक्षक तिलक राम वर्मा ने थाना कोतवाली बागेश्वर के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों की मीटिंग ली जिसमे समस्त अधिकारी व कर्मचारीयों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्या के बारे में पूछा गया व समाधान किया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा कानि0 नरेंद्र गोस्वामी को बीट में उत्कृष्ट कार्यों के लिये व प्रोत्साहन हेतु सर्वश्रेष्ठ बीट पुलिस ऑफिसर का नकद पुरुष्कार दिया गया।दीपावली व आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु समस्त अधिकारी व कर्मचारियो को अपनी अपनी बीट व हल्के में सतर्क दृष्टि रखने को कहा गया।तत्पश्चात व्यापार मण्डल के सदस्यों के साथ दीपावली के त्यौहार के संबंध में एक मीटिंग की गयी जिसमें उनको धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज की शुभकानाएं दी गयी तथा दिवाली के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न करने हेतू व्यापार मण्डल के सदस्यों के सुझाव लिये गये व सहयोग प्रदान करने हेतू आग्रह किया।तथा त्यौहार को शान्तिपूर्वक तरीके से सम्पन्न करने हेतू पर्याप्त पुलिस व्यवस्था उप्लब्ध कराने का आश्वाशन दिया जिससे कि आपसी तालमेल से दीपावली का त्यौहार सकुशल सम्पन्न हो सके।

You may have missed