Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 26, 2026

टिहरी झील में समय ट्रक 3 दोस्तों की मौके पर मौत

ऋषिकेश ( आखरीआंख समाचार ) आजखबर। ऋषिकेश से गंगोत्री धाम घूमने के लिए तीन दोस्तों का ट्रक अनियंत्रित होकर टिहरी झील में जा समाया। सूचना मिलने के बाद तीनों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। किन्तु तीनों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लग पाया।
बीती देर रात टिहरी में यह हादसा हुआ। सूचना है कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गया। इसके बाद से ही वाहन और उसमें सवार तीन दोस्तों का कोई सुराग नहीं है। जानकारी मिलते ही सुबह पुलिस और प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई। वहीं रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन में लगी गयी। जिनका कोई सुराग नही लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त ऋषिकेश में राफ्ट एवं टूर व्यवसाय से जुड़े हैं। शनिवार देर रात को वे लोग घर से गंगोत्री धाम घूमने के लिए निकले थे। लेकिन पीपलडाली लंबगांव मोटर मार्ग पर खांड गांव के समीप ट्रक टिहरी झील मे गिर गया। झील के आस पास भी पुलिस को कुछ ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा है जिससे उनकी पहचान हो सके। तीनों की तलाश के लिए पुलिस का रेस्क्यू अभियान जारी था।

You may have missed

Advertisement