Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

कार हादसे में एक कि मौत

ऋषिकेश ( आखरीआंख समाचार ) ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर बीती देर रात एक मारुति ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर ढिकियारा के पास पुल से टकराकर गदेरे में जा गिरी। कार में सवार मुनिकीरेती ऋषिकेश निवासी विपिन कोटवाल पुत्र मोहन कोटवाल (30) की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात तीर्थनगरी से दो लोग कार पर सवार होकर गंगोत्री की ओर जा रहे थे। उनकी कार ढिकियारा के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोग प्रदीप नेगी पुत्र खेम सिंह नेगी लक्षमणझूला( 37) व लक्षमणझूला निवासी करन डंग पुत्र सतीश ( 34) घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन के द्वारा 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम पहुंचाया गया। दोनो घायलों को हायर सेन्टर रैफर किया गया है। पुलिस ने सुबह सूचना मिलने पर शव के पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You may have missed

Advertisement