Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

बागेश्वर के इस ब्लॉक में 17 अगस्त से होंगे राशनकार्ड ऑनलाइन

बागेश्वर ।   जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा द्वारा अवगत कराया है कि दिनांक 17 अगस्त 2020 को विकास खण्ड कपकोट के अन्तर्गत राशन कार्ड धारकों की सुविधा हेतु राशन कार्ड ऑनलार्इन (मोडिफिकेशन) कार्य हेतु जिला पूर्ति कार्यालय बागेश्वर से 01 डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि समस्त राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड को ऑनलार्इन (मोडिफिकेशन) कराने हेतु निम्न दस्तावेज उपलब्ध कराने अनिवार्य होंगे जिसमें राशन कार्ड में संशोधन किये जाने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र, परिवार रजिस्ट्रर की छायाप्रति एवं सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति, यदि कार्ड अन्यत्र स्थान से हस्तांतरण किया गया है तो संबंधित क्षेत्र/जनपद का निरस्तीकरण प्रमाण पत्र आधार कार्ड, मुखिया की फोटो व वोटर आर्इडी एवं पासबुक की छायाप्रति, यदि राशन कार्ड पूर्व में आनलार्इन नहीं हुआ है/नया राशन कार्ड हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की संस्तुति के साथ एवं ग्राम प्रधान की संस्तुति सहित उपरोक्त समस्त दस्तावेज होना अनिवार्य हैं तथा नगरपालिका/नगर पंचायत हेतु आय प्रमाण पत्र एवं उपरोक्त समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ संबंधित पूर्ति निरीक्षक की संस्तुति आवश्यक है।

Advertisement