March 15, 2026

एसडीएम गरुड़ ने व्ज्युला जाकर किया स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित

बागेश्वर  गरुड़ ।  शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद बागेश्वर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम सिंह चौहान पुत्र स्व0 तारा सिंह चौहान उम्र 98 वर्ष निवासी ग्राम वज्यूला, तहसील गरूड, को उपजिलाधिकारी गरूड़ योगेन्द्र सिंह ने उनके घर जाकर विशेष सम्मान के रूप में एक अंगवस्त्र (शॉल) एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। ज्ञातव्य हैं कि स्वतंत्रता सेनानी श्री राम सिंह चौहान का जन्म पौडी गढवाल में दिनांक 19 फरवरी, 1922 को हुआ था, जो आर्इ0एन0ए0 में वर्ष 1941 में भर्ती हुए थें, तथा इम्फाल बार्डर में अंग्रेजों के साथ युद्ध करते समय मार्ग दर्शक का कार्य करते थें।