Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

 

बागेश्वर । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जनपदवासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। अपने संदेश में जिलाधिकारी ने कहा है कि 15 अगस्त का दिन भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, देश रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेना के जवानों व उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के अमर शहीदों को भी नमन किया है।

Advertisement