Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

बागेश्वर में नदी में बहे व्यक्ति को रेस्क्यू कर किया अस्पताल भर्ती

बागेश्वर। बागनाथ मंदिर के पास एक व्यक्ति के सरयू में बह जाने की सूचना आ रही है। डीसीआर से प्राप्त सूचना के अनुसार बागनाथ मंदिर के पास से एक व्यक्ति के बहने की सूचना मिली। राजस्व टीम,खोज व बचाव टीम, फायर सर्विस को अवगत करा दिया गया है। टीमें घटनास्थल पहुंच कर डूबने वाले व्यक्ति की नदी में खोजा जा रहा है।
अभी 2 जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने अवगत कराया हैं कि महेन्द्र सिंह रौतेला को भितलगाव बगीचे के समीप सरयू नदी से रेस्क्यू कर लिया गया हैं और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है और उनका वहाँ पर उपचार चल रहा हैं।

Advertisement