Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

बैजनाथ पुलिस ने घर में घुसकर अभद्रता और छेडख़ानी के आरोपियों को जेल भेजा

बागेश्वर। तहसील क्षेत्र की एक महिला के घर में घुसकर अभद्रता और छेडख़ानी करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरतार किया। युवकों पर महिला के पुत्र के साथ भी मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केर्स दर्ज किया। सभी युवकों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बैजनाथ थाने में शुक्रवार की शाम क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी। जिसमें उसने पुरड़ा गांव के उमेश कांडपाल और कृष्ण कांडपाल पुत्र प्रयाग दत्त, हरीश राम पुत्र फकीर राम और महेश सिंह पुत्र गंगा सिंह के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें उसने चारों युवकों पर घर में घुसकर अभद्रता और छेडख़ानी करने का आरोप लगाया। कहा कि युवकों ने उसके पुत्र के साथ भी गाली गलौज और मारपीट की है। महिला की तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने धारा 452, 354, 323, 504 और 506 में मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने आरोपियों की गिरतारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया। शनिवार को सभी आरोपियों को पुरड़ा गांव से ही हिरासत में लिया गया। जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में एसआई राजीव उप्रेती, आरक्षी राजेश भट्ट, जीवन पांडेय, बिक्रम सिंह, कृष्णा कैड़ा शामिल रहे।

Advertisement