Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

मुख्यमंत्री घोषणाओं को समय पर पूर्ण करें अधिकारी: डीएम

बागेश्वर ।   जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मॉ0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी घोषणाओं एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की विभागवार समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गयी विभिन्न घोषणाओं के संबंध में विभागों द्वारा की गयी कार्यवाही की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दियें कि मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं को सभी अधिकारी प्राथमिकता, समयबद्धता तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्ििचत करें, साथ ही विभाग स्वीकृत योजनाओं पर आवश्यक कार्यवाही तत्काल पूर्ण करते हुए योजना पर शीघ्रता के साथ मितव्यता एवं गुणवत्तापरक रूप में कार्य करना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि मुख्यमंत्री घोषणाओं में जो योजनायें पूर्ण की जा चुकी हैं उन योजनाओं के संबंध में तथा अन्य योजनाओं की अद्यतन प्रगति के बारे में पूर्ण विवरण जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री घोषणा में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवार्इ, पेयजल निगम, सिंचार्इ विभाग, शहरी विकास, शिक्षा, खेल, पर्यटन, वन, विद्युत आदि विभागों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विकासात्मक गतिविधियों को गति देने तथा अर्थव्यवस्था में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत की गयी महत्वाकांशी योजनाओ का धरातली क्रियान्वयन नियत समयावधि के अंतर्गत कराना सुनिश्चित किया जाय ताकि अधिक से अधिक लोगो को इसका लाभ मिल सकें एवं जनपद में विकासात्मक गतिविधियां को और तेजी मिल सकें। उन्होने कहा कि विभाग यह सुनिश्चित करें कि मा0 मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत कियें जा रहें सभी कार्य गुणवत्तापरक रूप में हों साथ ही यदि किसी योजना के क्रियान्वयन में शासन स्तर पर पत्राचार आदि किया जाना हैं तो समयान्तर्गत जिला कार्यालय के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं का जल्द से जल्द धरातली क्रियान्वयन किया जा सकें एवं जनपदवासियों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हों। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा जनपद के बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें, जिसके लिए सभी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्य को मासिक एवं त्रिमासिक रूप में विभाजित करते हुए उसके अनुरूप कार्यवाही करना सुंनिश्चित करें। उन्होने यह भी निर्देश दियें कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम अंतर्गत यदि कोर्इ विभाग किसी तकनीकि एवं अन्य कारणों से लक्ष्य प्राप्त करने में असमर्थ हैं तो उसकी विस्तृत रिपोर्ट अपने-अपने मुख्यालय को प्रेषित करें, ताकि समयान्तर्गत संशोधित लक्ष्य मिल सकें। और कहा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अनिवार्य रूप से कार्य किया जाय, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत ने जिलाधिकारी को विभिन्न विभागों अंतर्गत संचालित की जा रही मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति आंख्या एवं धरातली रिपोर्ट के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी बी0एस0शाही, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी देवेन्द्र नाथ गोस्मामी, अधि0 अभि0 लोनिवि0 बागेश्वर के0के0तिलारा, कपकोट संजय पांडे, विद्युत भाष्करानंद पांडे, पीएमजीएसवार्इ राजेन्द्र प्रसाद, पेयजल निगम सी0पी0एस0गंगवार, जल संस्थान एम0के0टम्टा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेन्द्र विष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी विनोद वल्दिया, मुख्य कृषि अधिकारी वी0पी0मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आर0के0सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

Advertisement