Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

दीपावली पर पटाखे जलाने का समय रात्रि 8 से 10 बजे तक

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में गुरू पर्व पर पटाखों को जलाने का समय रात्रि 8ः00 बजे से 10ः00 के स्थान पर प्रातः 4ः00 बजे से 5ः00 बजे तक एवं रात्रि 9ः00 बजे से 10ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि दीपावली के दिन पटाखे जलाने का समय रात्रि 8ः00 बजे से 10ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समस्त उपजिलाधिकारी एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिये है कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों का अक्षरस अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

Advertisement