बागेश्वर में उमीदवार कर रहे आर्दश आचार संहिता का उल्लंघन, प्रभारी अधिकारी निकाल रहे उनके पोस्टर
बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता/जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने अवगत कराया है कि, स्थानीय नागर निकाय निर्वाचन 2018 के अध्यक्ष/सदस्यों व विभिन्न राजनैतिक दलों एवं निर्दलिय प्रत्यशियों के द्वारा सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य स्थलों में लगााये गये वालपेन्टिंग ,पोस्टर, बैनर को नगर क्षेत्र में टीम के द्वारा हटाये गये जिसमें उन्होंने बताया कि 05नवम्बर,2018 को अध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों में कुन्दन सिंह परिहार भाजपा प्रत्याशी के 21, महेश काण्डपाल कांग्रेस प्रत्याशी के 03, दीप चन्द्र बसपा प्रत्याशी के 03, सुरेश खेतवाल निर्दलीय प्रत्याशी के 10 कुल 37 वालपेन्टिंग ,पोस्टर, बैनर हटाये गये तथा नगर पालिका परिषद बागेश्वर के सदस्यों में मुन्नी मेहता बसपा 11, गिरिश खेतवाल भाजपा 12, दीपा मटियानी कांग्रेस 35, भागरथी देवी बसपा 10 कुल 68 वालपेन्टिंग,पोस्टर, बैनर हटाये गये।
