Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

केदारनाथ में जारी रहा तीर्थपुरोहितों का धरना

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में तीर्थपुरोहितों का धरना करीब एक महीना पूरा होने को है। ऐसे में सरकार द्वारा उनकी मांग न माने जाने पर तीर्थपुरोहितों ने आक्रोश व्यक्त किया। चारधाम देवस्थानमं बोर्ड और मास्टर प्लान को वापस लेने की मांग को लेकर केदारनाथ में क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान तीर्थपुरोहितों ने कहा कि जब तक सरकार ने उनकी मांग पर अमल नहीं किया, आंदोलन जारी रहेगा। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध व्यक्त किया। इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, आचार्य संतोष त्रिवेदी, सौरव शुक्ला, नवीन पुरोहित, संतोष त्रिवेदी, विमल तिवारी, रमाकांत शर्मा, हिमांशु तिवारी, प्रवीण तिवारी आदि मौजूद थे।

Advertisement