Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

बागेश्वर में आज कोरोना के 9 नए मामले

 

बागेश्वर ।  मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 बी0डी0 जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 212 लोगो के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 8948 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 218 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 178 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 39 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविंड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 09 नये केस आये है तथा आजकिसी भी मरीज को कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज नही किया गया है।

Advertisement