अल्मोड़ा में है गुलदार की दहशत
अलमोड़ा। यहाँ नरसिंहबाड़ी व डुबकियां में गुलदार की जबरदस्त दहशत है। गुलदार 2 माह में 3 आवारा व 1 पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना चुका है। गत दिवस अल सुबह करीब पौने 4 बजे गुलदार ने पत्रकार दीपक मनराल के नरसिंह बाड़ी आवास के आंगन में दाखिल होकर पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। इस बीच मनराल ने बड़ी हिम्म्त दिखाई और गुलदार के पास लाठी लेकर जाकर उसे खदेड़ दिया। गुलदार भवन स्वामी के अचानक आने से डर गया और कुते को छोड़ भाग गया। फिलहाल कुते को गम्भीर घाव लगे हैं और वरीष्ठ पशु चिकित्सक डॉ आर ए दिक्सित द्वारा घायल कुत्ते का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुत्ते की हालत गम्भीर है पर उसे बचा लिया जाएगा। इधर मोहल्ले के तमाम नागरिकों से वन विभाग से यहाँ पिंजरा लगाने की मांग की है। उनका कहना है की रात 10.30 से सुबह 5 बजे के बीच गुलदार की आवाजाही देखी गयी है।
