कौसानी में अमेरिकी नागरिक की हिंदू रीति-रिवाज से की अंत्येष्टि
बागेश्वर। कौसानी के एक आश्रम में लंबे समय से रह रहे अमेरिकी नागिरक की उनकी इछा के अनुरूप हिंदू-रीति-रिवाज के साथ अंत्येष्टि की गई। गुरुवार को सरयू-गोमती संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि आश्रम के महाराज ने दी। इसके बाद उन्होंने शवदाह स्थल पर ही शांति पाठ किया। इस दौरान आश्रम के अनुयायी मौजूद रहे। मालूम हो कि अमेरिकी मूल के रॉबर्ट कॉक्स पांच साल पहले घूमने के लिए कौसानी आये थे। उन्हें यहां की सुंदरता ने ऐसा मोहा की कि वह यहीं के हो गए। वह लंबे समय से यहां स्थित अनामय आश्रम में रह रहे थे। एक साल से वह कैंसर से पीडि़त थे। इस दौरान उन्होंने आश्रम के महाराज आशुतोष को अपनी अंतिम इछा भी बताई। उन्होंने खुद का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से करने की बात कही थी। इस बात को वह लिखकर भी गए थे। बुधवार को रॉबर्ट ने आश्रम में ही अंतिम सांस ली। गुरुवार को आश्रम ने उनकी अंतिम इछा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया। आश्रम से उनकी शवयात्रा निकाली गई। इसके बाद आश्रम के अनुयायी शव लेकर जिला मुयालय पहुंचे। यहां सरयू संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि महाराज ने दी। शव जलने तक उन्होंने शवदाह स्थल पर शांतिपाठ किया।
