Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

गुलदार की शिकार बनी आठ वर्षीय पूजा को श्रद्धांजलि दी

नई टिहरी। माह के प्रथम सप्ताह में प्रतापनगर के देवल गांव में आठ वर्षीय बालिका पूजा नौटियाल को गुलदार के निवाला बनाने के बाद से अभी तक गांव के लोग शोकाकुल हैं। बालिका की याद में देवल गांव में ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर समाजसेवी व पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रतापनगर पंकज व्यास ने कहा कि पूरे क्षेत्र व गांव के लोग पीड़ीत परिवार के साथ हैं। गुलदार के मार गिराये जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। समस्त ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने पूजा के शोक में दो मिनट का मौन रखते हुये उसे श्रद्धांजलि देते हुये आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। ग्राम प्रधान विकास नौटियाल ने परिवार के साथ आदमखोर गुलदार के कारण हुई इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पीड़ीत परिजनों को भरोसा दिलाया कि सुख-दुख की घड़ी में गांव का प्रत्येक आदमी उनके साथ खड़ा है। पीएम में आदमखोर बाघिन के सिद्ध होने के बाद ग्रामीणों ने राहत लेते हुये कहा कि गुलदार को शूटरों के द्वारा मारे जाने पर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। इस मौके पर ग्रामीणों में ग्राम प्रधान माजफ मोहन दुमोगा,उपप्रधान जाखणी भूपेंद्र सेमवाल, सोदन कुडियाल, सबल सिंह चौहान, विनोद मिश्रवाण, गौतम कुडिय़ाल,भुवनेश्वर कुकरेती, विकास कुडिय़ाल, शिव रमोला, प्यार सिंह, अमर देव भट्ट, आसाराम, प्यारेलाल भट्ट, प्रकाश भट्ट, गोकुल चंद रमोला, पंकज सिंह, मुकेश नौटियाल, उपेंद्र कुडिय़ाल आदि ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मरवाने में समाजेसवी पंकज व्यास का आभार जताते हुये गांव में गुलदार के भय से राहत दिलाने के लिए आभार जताया।

You may have missed

Advertisement