डीएम ने किया ईवीएम मशीन रखे स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, दिए निर्देश
बागेश्वर । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में र्इवीएम मशीन के लिए बनाये गये स्टॉग रूम/सीसीटीवी कंट्रोल रूम का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने र्इवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिये कि र्इवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोर्इ लापरवाही न बरती जाय इसमें सभी सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन मुस्तैदी के साथ करें। जिलाधिकारी द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थायें दूरस्थ पायी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी आर0सी0आर्या, तहसीलदार नवाजिश खलीक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।
