March 26, 2026

द्वाराहाट पुलिस ने 5 घण्टे में चोरी का लेपटॉप बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा।   दो दिन पूर्व कुमाऊॅ इंजीनियरिंग काॅलेज द्वाराहाट  के छात्र दीपक पन्त पुत्र श्री नवीन चन्द्र पन्त मूल निवासी- पंत क्वेराली बागेश्वर द्वारा लॉकडाउन में कॉलेज में छुट्टी होने पर अपने घर चले जाने तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके हॉस्टल के कमरे का ताला तोड़कर लैपटॉप डेल कंपनी, चार्जर, माउस, एलईडी बल्ब के चोरी होने के सम्बन्ध में थाना द्वाराहाट में मु0अ0सं0- 10/20 धारा- 454ए,/380 भा0द0वि0 *बनाम अज्ञात* पंजीकृत कराया गया।
जिसकी *विवेचना उ0नि0 श्री हरीश प्रसाद* द्वारा किये जाने पर दौराने विवेचना त्वरित कार्यवाही कर सुरागरसी पतारसी में *सूचना प्राप्त होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार* किया गया है।
उक्त सम्बन्ध में उ0नि0 हरीश प्रसाद ने बताया की मुखबिर सूचना पर *अभियुक्त मुकेश मठपाल पुत्र नन्दाबल्लभ मठपाल निवासी धर्म गाॅव द्वाराहाट को उसके आवास धर्मगाँव से चोरी का लैपटाप व चार्जर सहित गिरफ्तार* कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मुकेश पूर्व में इंजीनियरिंग काॅलेज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था किन्तु इसकी संदिग्ध हरकतों के कारण इसे नौकरी से निकाल दिया गया था। पूछताछ पर बताया कि आर्थिक तंगी के कारण लालच में आकर यह कृत्य किया गया। मुकेश को आज दिनाॅक- 02.09.2020 को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।