Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

पिथौरागढ़। नगर में धडल्ले से अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है। गली-गली में लोगों को शराब परोसी जा रही है। शराब के बढ़ते प्रभाव के कारण नगर का माहोल भी खराब हो रहा है। शराबी महिलाओं और बुजुर्गो के साथ अभद्रता कर रहे हैं। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में कार्यकता एसडीएम तुषार सैनी से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर की गलियों में जगह-जगह अवैध शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है। कहा रात तो रात, दिन में ही शराबी गलियों में उत्पात मचा रहे हैं। इससे महिलाओं और बुजुर्गो का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। युवा वर्ग भी शराब की चपेट में आ रहे हैं। कहा पूर्व में विभिन्न संगठन के लोगों ने पुलिस को इस संबंध में सूचना देकर अवैध शराब पर रोकथाम लगाने की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से अवैध शराब ब्रिकी पर रोकथाम लगाने की मांग की है। इस दौरान गिरीश जोशी, गोविंद सिंह बिष्ट, शंकर राम, धीरज जोशी, सुरेश चंद्र जोशी, कैलाश कठायत, विनय भाटिया, हेमंत, अनुराग नेगी आदि मौजूद थे ।

Advertisement