बागेश्वर में पांच लीटर कची शराब के साथ महिला गिरतार
बागेश्वर। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला को पांच लीटर कची शराब के साथ गिरतार किया है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि गुरुवार को कोतवाली पुलिस की टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान नई बस्ती निवासी सती देवी पत्नी हरीश राम पांच लीटर कची शराब बेचने जा रही थी। पुलिस ने उसे गिरतार कर लिया है। उसके खिलाफ 60 आबकारी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
