Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

बागेश्वर पुुुलिस ने किया अवैध शराब के साथ एक गिरतार

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने 10 बोतल और 48 अद्धे अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरतार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए पुलिस व्यापक अभियान चला रही है। इसके तहत गोगिनापानी गांव के जगदीश सिंह पुत्र मदन सिंह को अवैध शराब के साथ गिरतार किया गया है। बताया कि वह अपनी ऑल्टो कार में देसी मसालेदार शराब के अद्धे और अंग्रेजी शराब की बोतल लेकर जा रहा था। जिसे वाहन सहित गिरतार कर लिया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई त्रिवेणी प्रसाद, आरक्षी अशोक पंवार और राकेश भट्ट मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement