Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

केदारनाथ में धरने पर बैठे आचार्य संतोष त्रिवेदी की तबीयत बिगड़ी, एयरलिट कर भर्ती कराया

रुद्रप्रयाग। देवस्थानम बोर्ड को भंग करने और मास्टर प्लान के विरोध में केदारनाथ धाम में तीन माह से आंदोलन कर रहे तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें एसडीआरएफ व पुलिस की टीम लिनचैली लाई। यहां पर यादा तबीयत खराब होने पर उन्हें एयरलिट किया गया और इलाज के लिए ऋषिकेश एस में भर्ती कराया गया है। तीर्थ पुरोहित का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से केदारनाथ धाम में अव्यवस्थाएं हावी हो चुकी हैं। तीर्थ पुरोहितों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी कम कपड़े पहनकर धरने पर डटे थे। अभी हाल ही में मुय सचिव उत्तराखंड ओम प्रकाश भी केदारनाथ धाम पहुंचे थे और आंदोलनरत तीर्थ पुरोहितों को समझाया था। लेकिन कोई बात नहीं बनी थी। ओम प्रकाश केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेकर लौट आए थे।

You may have missed

Advertisement