Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

प्रदेश सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह , -सीमांत के आपदा प्रभावितों के हितों की अनदेखी कर रही प्रदेश सरकार

पिथौरागढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने यहां पत्रकार वार्ता कर प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए।कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत के आपदा प्रभावितों के हितों की अनदेखी कर रही है। उनके विस्थापन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सीमांत के आपदा प्रभावित तहसील धारचूला, बंगापानी, मुनस्यारी के कई गांवों के भ्रमण के बाद यहां पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने यहां एक होटल में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा धापा, टांगा, बरम, पनखोली के साथ ही सीमांत में आपदा ने कहर बरपाया है। कहा कि राहत शिविरों में लोग कब तक रहेंगे। इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। सिंह ने कहा कि वर्ष 2013की आपदा के बाद प्रभावितों की सहायता के लिए नियम बदले गए थे।कहा मौजूदा सरकार इन नियमों के तहत प्रभावितों को सहायता देने से परहेज कर रही है। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को अब अपने भविष्य की चिंता सता रही है। वे सरकार से जानना चाहते हैं कि राहत शिविरों में कब तक दिन काटेंगे। आजीविका की चिंता भी उन्हें सता रही है। कहा कांग्रेस प्रभावितों की समस्या को सरकार के सामने प्रमुखता से उठाएगी। सदन में भी उनकी दिक्कतों को उठाया जाएगा। प्रभावितों के हितों की अनदेखी कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

You may have missed

Advertisement