Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रमोद को किया समानित

बागेश्वर। भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने चीड़ की छाल से सजावटी सामान बनाकर स्वरोजगार करने और स्थानीय कला को पहचान दिलाने वाले प्रमोद को शॉल ओढ़ाकर समानित किया। प्रमोद महानगरों की छह हजार रुपये महीने की नौकरी छोड़कर अपनी कला को लगातार आगे बढ़ा रहा है।
मालूम हो कि प्रमोद कुमार ने चीड़ के छाल से सजावटी सामान बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी कलाकारी से केदारनाथ, बद्रीनाथ, बागनाथ मंदिर की मूर्तियां, घड़ी तथा वाल पेंटिंग्स भी बनाई हैं। उसकी इस कला को पंख लगाने में उनके शिक्षक डॉ. हरीश दफौटी ने मुय भूमिका निभाई है। प्रमोद की इस कला पर मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सराहना की है। बिष्ट ने युवक को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

You may have missed

Advertisement