March 24, 2026

ई-लोक अदालत में हुआ 1787 वादों का निस्तारण

नैनीताल। राय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रदेश में कुल 1787 वादों का निस्तारण कर 21.27 करोड़ रुपये की समझौता राशि वसूली गई। इसके अलावा 217 प्री लिटिगेशन वादों का निस्तारण कर करीब 4 करोड़ की समझौता राशि वसूल की गई। उत्तराखंड राय विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा ने बताया कि ई अदालत के लिये उत्तराखंड उच न्यायालय सहित अधीनस्थ न्यायालयों में कुल 135 अदालतें गठित हुई थीं। हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह व न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की दो अलग अलग पीठों ने कुल पंजीकृत 135 मुकदमों में से 45 वादों का निस्तारण कर 2.79 करोड़ की समझौता राशि जमा करने के आदेश जारी किए। इसके अलावा प्रदेश की निचली अदालतों में कुल पंजीकृत 5067 वादों में से 1787 वादों व 217 प्री लिटिगेशन का निपटारा सवा पचीस करोड़ की समझौता राशि वसूल की गई । उन्होंने बताया कि ई लोक अदालत का आयोजन कोविड-19 के कारण पहली बार हुआ था। जो काफी सफल रहा।